IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

बेईमान और झूठे हैं शाहिद अफरीदी : हेयर

  • एजेंसियां
Posted on Feb 04, 2010 at 01:05pm IST | Updated Feb 04, 2010 at 01:44pm IST

Email
Print

मेलबर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरेल हेयर ने हाल ही में गेंद के साथ छेड़छाड़ के दोषी पाए जाने वाले पाकिस्तानी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को बेइमान कहकर पुकारा है।

समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान हेयर ने कहा कि अफरीदी को मैं अच्छी तरह जानता हूं। वह बेइमान, झूठे और बार-बार जानबूझकर एक ही गलती दोहराने वाले इंसान हैं। आप देखिएगा वह आगे भी अपनी इस हरकत को दोहराएंगे।

पर्थ में 31 जनवरी को आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के दौरान अफरीदी को गेंद को मुंह में डालकर काटते देखा गया था। इस घटना के बाद उन्होंने कहा था कि विश्व की हर टीम गेंद के साथ छेड़छाड़ करती है। इसे लेकर उन पर दो ट्वेंटी-20 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है।

हेयर मानते हैं कि गलती करने के बाद अफरीदी तयशुदा रणनीति के साथ माफी मांगते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि वह क्रिकेट के लिहाज से एक 'गुनाह' कर रहे हैं और इसके लिए बड़ी सजा हो सकती है।

हेयर ने कहा कि इससे पहले भी वह इस तरह की घटना में दोषी करार दिए जा चुके हैं। मुझे यकीन है कि आगे भी वह ऐसा करेंगे क्योंकि यह उनकी आदत में शुमार हो चुका है। उन्हें जानबूझकर गलतियां करने में मजा आता है क्योंकि मूलत: वह एक बेइमान खिलाड़ी हैं।

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भी बॉल टेंपरिंग के दोषी शाहिद अफरीदी पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं कि अफरीदी ने ऐसा क्यों किया, लेकिन इससे पाकिस्तान की बेइज़्जती हुई है। लेकिन अच्छी बात ये है कि बाद में उसने अपनी गलती मान ली। मुझे भरोसा है कि वो आगे ऐसा नहीं करेगा।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
हॉकी विश्व कप के टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू
अगली खबर
टी-20 के लिए अपना खेल सुधारना होगा: क्लार्क

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7