जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जलालपुर में एक युवक ने तीन साल की दलित बच्ची के साथ बलात्कार किया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल राज ने बताया कि कुसियां गांव निवासी की पुत्री को कल स्कूल से घर लौटते समय गांव के ही युवक हर्ष पटेल ने रोक लिया और झाड़ी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के स्कूल जाने का कल पहला दिन था।
बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है।








कमेंट्स
3