नई दिल्ली। सभी सेक्टर में फिर से भर्तियां जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं और इस दौड़ में सबसे आगे हैं बैंक। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI 4500 लोगों को नौकरी देने जा रहा है। बैंक ने इसके लिए विज्ञापन भी निकाल दिया है। इसके अलावा कई और सरकारी बैंक भी इस साल अच्छा-खासा रिक्रूटमेंट करने जा रहे है।
SBI की इन नौकरियों के लिए लिखित परीक्षा 11 मार्च को होगी। मगर इसके लिए योग्यता तय करने के लिए कुछ बातें तय की गई हैं।
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए +2 मे कम से कम 60% और ग्रैजुएशन में 55% होना जरूरी है। जबकि SC/ST के पास +2 मे 55% और ग्रैजुएशन में 50% मार्क्स होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की उर्म्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, जिन उम्मीदवारों के पास कृषि और ग्रामीण इलाकों मे काम करने का अनुभव है, उन्हें अनुभव के आधार पर उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
SBI के अलावा कई और सरकारी बैंक भी इस साल बड़ी संख्या मे लोगों को भर्ती करने जा रहे हैं। इस की वजह है कि बैंक तेजी से ब्रांच विस्तार तो करेंगे ही साथ ही आने वाले सालों मे बैंक के कई कर्मचारी रिटायर भी होने जा रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा इस साल 4000 लोगों को नौकरी देने जा रहा है। इसमें 2000 हजार नौकरियां ऑफिसर ग्रेड के लिए होंगी, जबकि दो हजार क्लर्क की भर्ती की जाएगी।
इनके अलावा OBC 1600 लोगों की भर्तियां करेगा। बैंक ऑफ इंडिया की योजना 3000 नई नौकरीयां देने की है। इन सभी बैंको में PO और क्लर्क के अलावा, IT, HR और मार्केटिंग के लिए भर्तियां होंगी और इसके लिए बैंक मेट्रोज के अलावा, छोटे शहरों के MBA और इंजीनियरिंग कॉलेजों में जाएंगे।








कमेंट्स
3