IBN7 IBN7

[+] 29 और खबरें

अधिक नेट यूजर्स होते हैं डिप्रेशन के शिकार

  • एजेंसियां
Posted on Feb 04, 2010 at 05:58pm IST | Updated Feb 04, 2010 at 08:43pm IST

Email
Print

लंदन। इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग करने वाले लोग डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। लीड्स विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए शोध से यह बात सामने आई है।

शोध के दौरान इंटरनेट का उपयोग करने वाले 16 से 51 वर्ष की उम्र के 1319 लोगों के डिप्रेशन स्तर पर नजर रखी गई। इनमें से 1.2 प्रतिशत लोग इंटरनेट के आदी बताए गए।

शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ लोग 'कंपल्सिव इंटरनेट हैबिट' (इंटरनेट से जुड़ी बाध्यकारी आदत) के शिकार हैं। इंटरनेट का उपयोग करने के दौरान चैट-रूम और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों को इन लोगों द्वारा सामान्य सामाजिक संपर्क के रूप में उपयोग में लाया गया।

लीड्स विश्वविद्यालय के मनोविज्ञानिकों ने पाया कि इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोग जिस स्तर पर इसके आदी हो चुके हैं, उससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

शोध में शामिल कैटिरोना मॉरिसन ने कहा कि इंटरनेट हमारी दैनिक जरूरतों का साधन बन गया है लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग के कारण हमें काफी नुकसान भी हो रहा है। हम इंटरनेट का उपयोग बिल का भुगतान करने, खरीददारी करने और ईमेल भेजने के लिए करते हैं लेकिन यह देखना जरूरी है कि आखिरकार हम प्रतिदिन कितने समय तक इंटरनेट का उपयोग करते हैं।

इंटरनेट के आदी लोग आमतौर पर इसका प्रयोग यौन संतुष्टिदायक वेबसाइटों, ऑनलाइन गेम और ऑनलाइन सामुदायिक कार्यो के लिए करते हैं और यही कारण है कि इंटरनेट का कम उपयोग करने वाले लोगों की तुलना में उनके अंदर डिप्रेशन का स्तर अधिक होता है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
हरियाणा सरकार ने पॉलिथीन पर बैन लगाया
अगली खबर
द्रौपदी के बारे में अश्लील भाषा का विरोध

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7