IBN7 IBN7

[+] 205 और खबरें

पहले गैंगरेप, फिर धमकियां...नाबालिग ने जान दी!

Posted on Feb 05, 2010 at 11:47am IST | Updated Feb 05, 2010 at 07:09pm IST

नई दिल्ली। पुलिस का चेहरा नहीं बदल सकता है या यूं कहें कि कम से कम यूपी पुलिस का चेहरा तो कतई नहीं बदल सकता है। एक लड़की जिसका गैंगरेप हुआ लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं हुई। फिर दबंगों की धमकियों से दहशतजदा लड़की ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। लेकिन यूपी पुलिस लगातार इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही।

जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर को कानपुर के कल्याणपुर इलाके से एक नाबालिग लड़की गायब हो जाती है। लड़की का बाप अपनी बेटी की तलाश में थाने के चक्कर काटता है। लेकिन पुलिस लड़की के गायब होने की बात पर यकीन नहीं करती। ठीक 30 घंटे बाद यानि 19 दिसंबर को लड़की बेहोशी की हालत में एक पार्क से बरामद होती है। होश में आने पर लड़की रोते-रोते अपने साथ हुए गैंगरेप की कहानी पुलिस को बताती है। पुलिस एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लेती है लेकिन गैंगरेप की बात से साफ इनकार करती है।

डीआईजी कानपुर, बीपी जोगदंड ने तब कहा था कि रामू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में मारपीट या गैंगरेप की कोई बात नहीं सामने आई । सीओ नजीराबाद निहारिका वर्मा ने लड़की से भी अकेले में पूछताछ की लेकिन उसने भी बलात्कार का कोई मामला नहीं बताया।




एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो दूसरे ने कोर्ट में सरेंडर किया। लड़की गैंगरेप की बात कहती रही पर पुलिस ने 363 और 366 के तहत बहला-फुसला कर ले जाने का ही मुकदमा दर्ज किया। हार कर लड़की के घरवालों ने उसका सीलबंद बयान 24 दिसंबर को कोर्ट में दिया। तब जाकर पुलिस ने 328 यानी नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करना और 376 यानी बलात्कार करने की धाराओं को मुकदमे में बढ़ा दिया। 10 दिन तक सरकारी अस्पताल में इलाज कर रही लड़की और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं। हारकर 30 जनवरी को लड़की ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। लेकिन पुलिस लड़की की मौत के बाद भी उसे धमकी दिए जाने की बात से इनकार करती रही।

इस पुरे मामले के बाद डीआईजी कानपुर बीपी जोगदंड कहते हैं कि लड़की घटना की वजह सेदहशत में थी। अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। धमकी तो कोई नहीं आ रही थी लेकिन जांच चल रही है।

यानि यूपी पुलिस पहले तो गैंगरेप की बात से इंकार करती रही। फिर आनन-फानन रेप की धाराएं जुड़वा डालीं। और फिर लड़की के परिवार वालों को धमकी दिए जाने की बात से इनकार। अब सारा मामला सामने आने का बाद कांग्रेस राज्यपाल बीएल जोशी से मिलकर डीआईजी साहब के मैडेल वापस लेने और लड़की के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पहले लड़की का गैंगरेप हुआ लेकिन पुलिस टालती रही। आरोपियों को थाने पर बैठाए ,नाश्ता तक कराया ।फिर लड़की मर गई और हमने तो राज्यपाल से मांग की है कि ऐसे अफसर के मैडेल छीने जाएं।

सबकी सुरक्षा की बात करने वाली यूपी पुलिस का ये भी एक चेहरा है। ये इंसाफ है यूपी पुलिस का जहां एक बेटी का पहले बलात्कार होता है। फिर मिलती हैं शहर छोड़कर भाग जाने की धमकियां और उसके बाद हिस्से में आती है एक दर्दनाक मौत।

क्या लापरवाह अफसरों के मेडल वापस ले लेने चाहिए ? इसपर अपनी राय दें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: gang rape, girl suicide, Uttar pardesh , Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
Ex-MLA ने की थी आतंकी की भागने में मदद
अगली खबर
ठाकरे की दादागीरी के जवाब में गांधीगीरी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

6

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7