नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज जीतकर टीम इंडिया न सिर्फ रैंकिंग में पहले नंबर पर रहेगी बल्कि एक लाख 75 हजार डॉलर भी जीत जाएगी। सीरीज जीतते ही भारत बहुप्रतीक्षित टेस्ट चैंपियनशिप गदा भी उठा लेगा।
आईसीसी के मुताबिक जो टीम टेस्ट में पहले स्थान पर रहेगी, उसे एक लाख 75 हजार डॉलर की राशि इनाम में दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया का हाल का प्रदर्शन देखते हुए उसका दूसरे स्थान पर आना तय है और उसे 75 हजार डॉलर की राशि मिलेगी।
आईसीसी एक अप्रैल तक के प्रदर्शन के आधार पर नंबर वन टीम का आकलन करता है। भारत दक्षिण अफ्रीका से चार रेटिंग अंक आगे है। अगर धोनी की सेना सीरीज ड्रा करने में भी सफल रहती है तो वो नंबर एक का ताज और दक्षिण अफ्रीका से छीनी टेस्ट चैंपियनशिप गदा को भी बरकरार रख पाएगी। अगर भारत हार जाता है तो वो रैंकिंग में दूसरे पाएदान पर खिसक जाएगा।








कमेंट्स
0