नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ की न रहने की वजह में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे सीरीज में टीम इंडिया के लिए नंबर तीन पर कौन बल्लेबाज उतरेगा, सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
इस क्रम पर खेलने का अनुभव रखने वाले वीवीएस लक्ष्मण के खेलने को लेकर भी अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। साथ ही शुरुआती टेस्ट में बारिश के खलल की आशंका से भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बूंदाबांदी ने तापमान कम कर दिया है। दोनों टीमें ने मैदान पर अभ्यास भी किया।
द्रविड़ पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से नंबर तीन पर भारत के लिए भरोसेमंद साबित हुए हैं,लेकिन द्रविड़ नहीं तो फिर कौन। भारतीय टीम प्रबंधन जहां इस सवाल से जूझ रहा है। वहीं दक्षिण अफ्रीका इसका फायदा उठाने की फिराक में है। लक्ष्मण की अंगुली भी बांग्लादेश में चोटिल हो गई थी और बीसीसीआई ने जिस तरह से उन्हें कवर करने के लिए रोहित शर्मा का टीम में रखा है उसे देखकर उनके खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
सचिन तेंदुलकर अपने टेस्ट करियर में कभी इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। बद्रीनाथ को अंतिम एकादश में चुना जाता है तो ये उनका पहला टेस्ट मैच होगा और टीम प्रबंधन उन्हें छठे नंबर पर उतारना चाहेगा।








कमेंट्स
0