IBN7 IBN7

[+] 14 और खबरें

दुनिया पर फिर मंडराने लगे मंदी के बादल!

  • एजेंसियां
Posted on Feb 05, 2010 at 07:35pm IST

Email
Print

वाशिंगटन। पिछले वर्ष अमेरिकी वित्तीय संकट के कारण मंदी की शिकार हुईं दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं अभी इससे उबरने की जद्दोजहद कर रही हैं, इस बीच यूरोप के कुछ देशों में उत्पन्न नए वित्तीय संकट के कारण मंदी के बादल फिर से मंडराने लगे हैं।

इस संभावित संकट की हलचल पिछले दो दिनों से दुनिया के शेयर बाजारों में देखी जा रही है। गुरुवार को अमेरिका का प्रमुख सूचकांक 'डाउ जोंस इंडस्ट्रीयल' 2.61 फीसदी तक लुढ़क गया वहीं शुक्रवार को भारत सहित प्रमुख एशियाई बाजारों में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी रोजगार बाजार से आए निराशाजनक आंकड़ों और कई यूरोपीय देशों के सरकारी कर्ज के बोझ तले दबे होने के कारण शुक्रवार को यूरोपी बाजार में भी जबर्दस्त गिरावट देखी गई।

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के मुताबिक संभावित संकट उस समय और प्रबल हो गया जब रॉयल बैंक ऑफ स्वीडेन ने निवेशको को भेजे एक नोट में इसका 'संक्रामक प्रभाव बेहद गंभीर' बताया। बैंक के दो अधिकारी जैक्स कैलॉक्स और हरविंदर सियान ने निवेशकों को भेजे संदेश में लिखा है कि इस क्षेत्र का संकट नए अनुपात में पहुंच गया है और इसका संक्रामक प्रभाव बहुत गंभीर है।

दरअसल, वर्षो से अनाप-शनाप खर्च कर रही यूरोप की ग्रीस और पुर्तगाल जैसी अर्थव्यवस्थाओं पर कर्ज का बोझ इतना बढ़ गया है कि वह इसके भुगतान में अक्षम दिखने लगी हैं। इसी चिंता में पूरे यूरोप के शेयर बाजारों में छह प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसकी चपेट में स्पेन जैसे बड़े यूरोपीय देश भी आ सकते हैं।

इस ताजा संभावित वित्तीय संकट को देखते हुए डॉलर के मुकाबले यूरो की कीमत गिरकर 1.37 हो गई है जो पिछले सात माह में सबसे कम है।

अब सवाल यह उठता है कि यह संकट कितना बड़ा है? इस बारे में आईएनजी के वैश्विक विकास प्रमुख उरी डी. लैंड्समैन ने कहा कि अफरा-तफरी क्या है और क्या सही है? इस बारे में हम अभी कुछ नहीं कह सकते।

अमेरिका की तरह यूरोप भी पिछले वर्ष की मंदी से उबरने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका और यूरोप में सुधार की गति बेहद धीमी है। यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 16 देशों के समूह में सबसे बड़े फ्रांस और जर्मनी ने अपने वित्तीय संस्थाओं को शीघ्र ही पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी है, जबकि ग्रीस, पुर्तगाल, स्पेन और आयरलैंड जो वर्षो से अनियंत्रित खर्च कर रहे हैं उन्हें कर्ज के भुगतान में परेशानी हो रही है।

अब यह देखना होगा कि इस संकट से निपटने के लिए यूरोप क्या कदम उठाता है और इससे उसके राजनीतिक परिदृश्य पर क्या असर पड़ता है। साथ ही इस संभावित संकट के बाद यूरो मुद्रा के भविष्य को भी देखना काफी दिलचस्प होगा।

वैसे आशंकित निवेशक पूछने लगे हैं कि फ्रांस, जर्मनी और अन्य धनी यूरोपीय देशों को क्या अपने गरीब देशों को राहत पैकेज देना चाहिए या फिर उन्हें विफल होते देखना चाहिए।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
सेंसेक्स ने गोता लगाया, 434 अंक लुढ़का
अगली खबर
शनिवार को शेयर बाजारों में होगा विशेष कारोबार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 85 अंक ऊपर बंद

सेंसेक्स 84.87 अंकों की तेजी के साथ 17,707.32 पर और निफ्टी 33.00 अंकों की तेजी के साथ 5,368.15 पर बंद हुआ। 17:29 PM, Feb 08, 2012

आर्थिक विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो बीते तीन सालों में सबसे कम है। 16:32 PM, Feb 07, 2012

दूरसंचार कंपनियां कानूनी लड़ाई की तैयारी में जुटी

वकील समुदाय के बीच उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2जी मामले की सुनवाई के दौरान सलाह देने के लिए टाटा टेलीसर्विसेज और एलियांज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने हरीश साल्वे को नियुक्त किया है। 14:12 PM, Feb 06, 2012

यूनिनॉर में किए गए निवेश को खर्च में दिखाएगी टेलीनॉर

नार्वे की कम्पनी टेलीनॉर ने कहा कि वह अपनी भारतीय सहायक कम्पनी यूनिनॉर में 72.45 करोड़ डॉलर के अपने निवेश को खर्च में प्रदर्शित करेगी। 17:52 PM, Feb 04, 2012

भारत की तरफ है फेसबुक की उम्मीद भरी निगाहें

फेसबुक ने बताया कि भारत में सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या 31 दिसम्बर 2011 तक पिछले वर्ष की तुलना में 132 फीसदी की वृद्धि के साथ 4.60 करोड़ रही। 17:37 PM, Feb 03, 2012

भारत से अपना कारोबार समेट सकती है यूनीनॉर!

नार्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर भारत में 2जी लाइसेंस रद्द किए जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को देखते हुए अपना करोबार समेटने के विकल्प पर विचार कर रही है। 17:05 PM, Feb 03, 2012

2जी आवंटन पर अदालत के फैसले से यूनीनोर सदमे से

उच्चतम न्यायालय द्वारा आज 2 जी स्पेक्ट्रम के सभी 122 लाइसेंस रद्द किए जाने के फैसले से नार्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनोर के भारतीय उपक्रम यूनीनोर को गहरा धक्का लगा है। 14:58 PM, Feb 02, 2012

मार्च तक महंगाई दर घटकर 6-7 फीसदी होगी: मुखर्जी

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि इस साल मार्च तक महंगाई दर घटकर छह से सात फीसदी के दायरे में आ जाएगी। 10:28 AM, Feb 02, 2012

फोर्ड इंडिया और टाटा मोटर्स के बिजनेस की बल्ले-बल्ले!

फोर्ड मोटर कंपनी की भारतीय सहायक इकाई फोर्ड इंडिया ने जनवरी 2012 में 10,789 वाहन बेचे, जो जनवरी 2011 में हुई 10,026 वाहनों की बिक्री से अधिक है 19:11 PM, Feb 01, 2012

मारुति सुजुकी की बिक्री पांच फीसदी से ज्यादा बढ़ी

देश की प्रमुख कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी की जनवरी माह की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक रही। 14:59 PM, Feb 01, 2012
IBN7