नई दिल्ली। दिल्ली के एक होटल में अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर रात भर हंगामा चलता रहा। इस हंगामे की वजह थी पब्लिसिटी स्टंट। इसमें एक तरफ थी डीवीडी कंपनी शेमारु और दूसरी तरफ होटल रमादा।
दरअसल होटल रमादा में बिपाशा फिटनेस सीडी लॉन्च की गई। लेकिन सीडी लॉन्च के बाद होटल की तरफ से एक पार्टी रखी गई थी। गौरतलब है कि इस पार्टी का सारा खर्च और बिपाशा का सारा खर्च होटल ने उठाने का वादा किया था लेकिन बदले में होटल ने ये करार किया था कि पार्टी में बिपाशा आकर केक काटेंगी। लेकिन बिपाशा ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद होटल वालों ने हंगामा कर दिया।
इस घटना के बाद बिपाशा कमरे में बंद रहीं। जब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की तब शेमारू ने बीच बचाव किया। लेकिन सवाल ये है कि जहां मीडिया होटल के अंदर दाखिल नहीं हो सकती वहीं होटल वालों ने मीडिया को उसके कमरे तक पहुंचा दिया। ऐसे में तड़के सुबह बिपाशा बाहर निकलीं और गुस्से में होटल छोड़ दिया। अपने साथ किए गए बर्ताव से बिपाशा काफी नाराज दिखीं।








कमेंट्स
0