IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

कालिस, अमला का शतक, अफ्रीका मजबूत स्थिति में

Posted on Feb 06, 2010 at 09:07am IST | Updated Feb 06, 2010 at 07:10pm IST

Email
Print

नागपुर। महज छह रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जैक्स कालिस और हाशिम अमला की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट के पहले दिन दो विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने तक कालिस 159 और अमला 115 रन बनाकर नाबाद थे।

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्थानीय विदर्भ क्रिकेट ऐसोसिएशन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को तेज गेंदबाज जहीर खान ने दो शुरुआती झटके दिए।

मैच के पांचवें ओवर में पांच रन के योग पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। जहीर की गेंद पर सलामी बल्लेबाज एश्वेल प्रिंस विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे।

इसके बाद सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर स्कोर बोर्ड में अभी महज एक ही रन का इजाफा हुआ था कि दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। जहीर ने स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर चलता किया। स्मिथ ने छह रन बनाए जबकि प्रिंस अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अमला और कालिस ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को न सिर्फ संकट से उबारा बल्कि मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कालिस ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूती देने के साथ ही अपने करियर का 34वां टेस्ट शतक भी जड़ा। टेस्ट मैचों में शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग ही उनसे आगे हैं।

सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बाद कालिस और अमला ने तीसरे विकेट के लिए अभी तक 285 रनों की नाबाद साझेदारी की। कालिस ने संयम भरी पारी खेलते हुए शानदार 159 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके व दो छक्के लगाए।

अमला ने भी संभलकर बल्लेबाजी की और कालिस का अच्छा साथ निभाया। उन्होंने 115 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 225 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए।

पूरी तरह फिट न होने के कारण मध्यक्रम के स्टाइलिश बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण टीम में शामिल नहीं हो सके। उनके स्थान पर अंतिम एकादश में स्थान पाने वाले रोहित शर्मा भी सुबह अभ्यास करते समय चोटिल हो गए। इसके बाद नवोदित ऋद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया गया।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2 रनों से हराया
अगली खबर
दूसरा वनडे ग्वालियर स्थानांतरित

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7