IBN7 IBN7

[+] 161 और खबरें

कटरीना के साथ कविताएं गुनगुनाएंगे बच्चे

  • एजेंसियां
Posted on Feb 06, 2010 at 11:36am IST

Email
Print

नई दिल्ली। सारेगामा ने एक नई एलबम जारी की है। इस एलबम में नर्सरी कक्षा की अंग्रेजी कविताएं गुनगुनाई गई हैं। बच्चों के लिए निकाली गई इस एलबम की खासियत यह है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इसमें नजर आएंगी जबकि कविताओं के संगीत पर ऑस्कर व ग्रेमी पुरस्कार विजेता ए. आर. रहमान की छाप भी होगी।

सारेगामा के श्रव्य-दृश्य मीडिया की महाप्रबंधक बी. आर. विजयलक्ष्मी का कहना है कि बच्चों के लिए कविताओं को सीखना मजेदार बनाने की दृष्टि से यह एलबम निकाली गई है।

विजयलक्ष्मी ने आईएएनएस से कहा कि कविताओं के जरिए बच्चे भाषा और लय को समझते हैं और इस एलबम से उन्हें भाषा को समझने और अलग-अलग कविताओं की अलग-अलग लयों को पहचानने में मदद मिलेगी।

इस एलबम को 'सनफीस्ट ड्रीम क्रीम राइम्सकूल' नाम दिया गया है। विभिन्न म्यूजिक स्टोर्स पर मार्च से यह एलबम मिलने लगेगी। कैटरीना इस एलबम का प्रचार करेंगी जबकि संगीतकार रहमान की देखरेख में एलबम का संगीत तैयार हुआ है।

विजयलक्ष्मी ने बताया कि एलबम में कैटरीना बच्चों के साथ कविताएं गुनगुनाती दिखेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच कैटरीना बेहद प्रसिद्ध हैं और वह ज्यादा बच्चों को आकर्षित कर सकेंगी।

उन्होंने बताया कि एलबम का संगीत रहमान की देखरेख में तैयार हुआ है। रहमान द्वारा स्थापित केएम म्यूजिक कंजरवेटरी कॉलेज के छात्रों ने अपने गुरु रहमान की देखरेख में इन कविताओं का संगीत बनाया है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
सीडी लॉन्च के दौरान बिपाशा पर हुआ विवाद
अगली खबर
अब आमिर के साथ पर्दे पर उतरेंगें अमिताभ

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7