मुंबई। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में खुलासा किया है कि वो और परफेक्शनिस्ट आमिर जल्द ही एक फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं।
वैसे सदी के महानायक और परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जुगलबंदी लंबे समय से फिल्म प्रेमी भी देखना चाहते थे। अब उनकी ये तमन्ना पूरी होगी। आमिर ने खुद अमिताभ के साथ काम करने की इच्छा जताई है। जिसे बिग बी ने मान लिया है। आमिर ने ये बात तब कही जब अमिताभ उनके पिता ताहिर हुसैन के देहांत के बाद आमिर को दिलासा देने उनके घर गए थे।
अमिताभ के मुताबिक आमिर जब मुझे घर से बाहर छोड़ने आए तो उन्होंने कहा कि सर, हमलोगों को साथ मिलकर जरूर काम करना चाहिए। अमिताभ ने आमिर की ये बात मान ली लेकिन साथ ही उनके सामने शर्त रख दी कि वो तभी उनके साथ काम करेंगे, जब फिल्म का डायरेक्शन खुद आमिर करें।
मैंने उन्हें फिल्म का निर्देशन करने को कहा। उनके पास फिल्म निर्देशन की जबरदस्त काबिलियत है। इसके लिए आमिर मान गए। दरअसल अमिताभ आमिर के काम और फिल्म के प्रति उनके समर्पण के बड़े प्रशंसक रहे। इन दोनों के साथ आने से सबसे ज़्यादा फायदा होगा फिल्म प्रेमी जनता का, जो इन दो सुपर सितारों को साथ में देख पाएगी।








कमेंट्स
0