हैदराबाद। यूसुफ पठान ने भारत के घरेलू क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया। दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन ने चौथी पारी में 536 का लक्ष्य हासिल कर नया रिकार्ड खड़ा कर दिया।
वेस्ट जोन ने साउथ जोन को तीन विकेट से मात देकर 16वीं बार दिलीप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। देश के इतिहास में कभी किसी टीम ने ये लक्ष्य आखिरी पारी में हासिल नहीं किया है। इससे पहले टीम इंडिया से बाहर किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज साउथ जोन के कप्तान दिनेश कार्तिक ने दिलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल की दोनों पारियों में शतक जमाकर वेस्ट जोन के खिलाफ अपनी टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।
कार्तिक ने पहली पारी में 183 रन ठोकने के बाद दूसरी पारी में भी बेहतरीन 150 रन बनाए। साउथ जोन ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 386 रन पर घोषित कर वेस्ट जोन के सामने जीत के लिए 536 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा। लेकिन वेस्ट जोन ने इसे पार कर इतिहास रच दिया।








कमेंट्स
0