जोहानसबर्ग। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ फीफा ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफानल, फाइनल और पहले राउंड में इंगलैंड के दो मैचों के सभी टिकट बिक चुके हैं।
फीफा ने कहा कि रूस्टेनबर्ग में अमेरिका के खिलाफ और पोर्ट एलिजाबेथ में स्लोवानिया के खिलाफ होने वाले इंगलैंड के मैचों के लिए अब और टिकट उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा विश्व विजेता इटली और पराग्वे के बीच केपटाउन में और ब्राजील और पुर्तगाल के बीच केपटाउन में होने वाले मैच के टिकट भी बिक चुके हैं।
विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री का आखिरी दौर मंगलवार से शुरू हो रहा है जिसमें 40 हजार से ज्यादा टिकट उपलब्ध होंगे। टूर्नामेंट के कुल 64 में से 53 मैचों के लिए ये टिकट 07 अप्रैल तक मिल सकेंगे। तीसरे दौर में टूर्नामेंट के पांच लाख 85 हजार 175 टिकट बिक चुके हैं जिनमें से 70 प्रतिशत स्थानीय दर्शकों ने खरीदे हैं।








कमेंट्स
0