IBN7 IBN7

[+] 29 और खबरें

गर्भावस्था में अवसादग्रस्त मां के बच्चे होते हैं अक्खड़

  • एजेंसियां
Posted on Feb 06, 2010 at 02:46pm IST

Email
Print

लंदन। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर मां गर्भावस्था के दौरान अवसादग्रस्त रहती है, तो उसका बच्चा अपनी आने वाली जिंदगी में बेहद अक्खड़ और हिंसात्मक प्रवृत्ति का हो सकता है।

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, लंदन के किंग कॉलेज और कार्डिफ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने शोध के लिए 120 ब्रिटिश युवकों पर माताओं के अवसादग्रस्त होने के प्रभाव का अध्ययन किया।

कार्डिफ विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर डेल एफ. हे कहते हैं कि हमने सबसे ज्यादा ध्यान गर्भावस्था के अवसाद का शिशुओं पर पड़ने वाले प्रभाव पर दिया, लेकिन इसका असर अजन्मे बच्चे पर भी पड़ता है।

कार्डिफ विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि शोध के लिए कई माताओं का गर्भवस्था के दौरान, बच्चे के जन्म देने के बाद और जब उनके बच्चे चार, 11 और 16 साल के थे, साक्षात्कार लिया गया।

अध्ययन से पता चला कि गर्भावस्था में अवसादग्रस्त रहने वाली मां के बच्चों में 16 साल की उम्र में हिंसात्मक व्यवहार उभरने की आशंका चार गुना ज्यादा रहती है। यह बात लड़के और लड़कियों दोनों के मामले में लागू होती है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यदि कोई महिला अपने किशोरावस्था के दौरान आक्रामक और अशांत प्रवृत्ति की रही है, तो गर्भावस्था के दौरान उसके अवसादग्रस्त हो जाने की आशंका बढ़ जाती है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
कम उम्र में मिली प्रताड़ना का होता है गहरा असर
अगली खबर
कैसी कटती है सजा के बाद क्रिमिनल्स की जिंदगी?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7