IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

राजपाल को कप्तान बनाने पर हॉकी टीम में मतभेद

  • एजेंसियां
Posted on Feb 06, 2010 at 11:05pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है लेकिन राजपाल सिंह को टीम का कप्तान नियुक्त जाने पर टीम में मतभेद उभर आए हैं। विश्व कप 28 फरवरी से शुरू होगा।

टीम के चयन के लिए यहां शनिवार को चयनकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें विश्व कप के लिए टीम का चयन किया गया। बैठक में बी.पी. गोविंद, मधु यादव, सीता मेहता के साथ ही सरकार द्वारा नामित अजित पाल, जफर इकबाल और कोच जोस ब्रासा व हरेंद्र सिंह मौजूद थे।

बाद में हॉकी इंडिया ने राजपाल सिंह को कप्तान बनाए जाने के साथ ही 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

बताया जाता है कि कोच ब्रासा ने कप्तान के लिए प्रभजोत के नाम का प्रस्ताव किया और चार खिलाड़ियों अड्रियन डिसूजा, दीपक ठाकुर, अर्जुन हलप्पा और राजपाल को उपकप्तान बनाए जाने की वकालत की।

चयनकर्ताओं ने हालांकि ब्रासा की पसंद पर सवाल खड़े किए और कहा राजपाल को कप्तान नहीं बनाए जाने के पीछे वाजिब कारण नहीं है।

मीडिया में अटकलें थीं कि राजपाल की जगह प्रभजोत को कप्तान बनाया जा सकता है। हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने हालांकि राजपाल को कप्तान के रूप में बरकरार रखा।

कप्तान राजपाल सिंह ने कहा कि अब टीम का ध्यान विश्व कप पर है। हमारी टीम का उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करना और सेमिफाइनल में जगह बनाना है।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: अड्रियन डिसूजा, पी.आर.श्रीजेश।

डिफेंडर: संदीप सिंह, दिवाकर राम, धनंजय महादिक।

मिड फील्डर: गुरबाज सिंह, विक्रम पिल्लई, अर्जुन हलप्पा, भारत चिकारा, दानिश मुस्तफा, तुषार खांडेकर,।

फारवार्ड्स: दीपक ठाकुर, गुरिंदर चांडी, राजपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, सरवनजीत सिंह, अर्जुन हलप्पा, शिवेंद्र सिंह।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
वर्ल्डकप सेमीफाइनल, फाइनल हाउसफुल: फीफा
अगली खबर
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 25 रन बने

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7