IBN7 IBN7

[+] 125 और खबरें

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 25 रन बने

Posted on Feb 07, 2010 at 11:22 | Updated Feb 07, 2010 at 22:08

Email
Print
0

नागपुर। विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 558 रन (घोषित) के जवाब में सधी शुरुआत की है।

दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने चार ओवर की बल्लेबाजी के दौरान बिना कोई विकेट खोए 25 रन बना लिए थे। गौतम गंभीर 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से 9 रन बनाए।

इससे पहले, अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हाशिम अमला की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम ने काफी मजबूत स्कोर खड़ा किया। अमला 473 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 253 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अपनी इस पारी के दौरान 229 रन बनाने के साथ अमला ने टेस्ट मैचों में 3000 रन पूरे कर लिए। 28 नवंबर, 2004 को भारत के खिलाफ कोलकाता में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले अमला ने 42वें मैच की 73वीं पारी के दौरान यह आंकड़ा छुआ।

अमला ने अब तक आठ शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। वह 3000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के 13वें टेस्ट बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन जैक्स कैलिस ने बनाए हैं।

नागपुर टेस्ट मैच में अपना 34वां शतक लगाने वाले कैलिस के खाते में 10,780 रन दर्ज हैं। इस सूची में भारतीय टीम के मौजूदा कोच गैरी कर्स्टन का नाम दूसरे स्थान पर है। कर्स्टन ने 101 मैचों में 21 शतकों की मदद से 7,289 रन बनाए थे।

बहरहाल, मैच के पहले दिन दो विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाने वाली मेहमान टीम ने दूसरे दिन रविवार को जैक्स कैलिस (173), अब्राहम डिविलियर्स (53), जीन पॉल डुमिनी (9) और मार्क बाउचर (39) के विकेट गंवाए। पहले दिन कप्तान ग्रीम स्मिथ (6) और एश्वेल प्रिंस (0) का विकेट गिरा था।

छठे बल्लेबाज के तौर पर बाउचर का विकेट गिरा। बाउचर 75 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाने के बाद आउट हुए। उनका विकेट 554 रन पर गिरा। दक्षिण अफ्रीका ने डुमिनी के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया था। डुमिनी का विकेट 476 रन पर गिरा।

डुमिनी को हरभजन सिंह ने पगबाधा आउट किया। इससे पहले मेहमान टीम ने डिविलियर्स का विकेट गंवाया था। डिविलियर्स 88 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।

डिविलियर्स का विकेट 454 रन के कुल योग पर गिरा। उनका विकेट वीरेंद्र सहवाग ने लिया। एस. बद्रीनाथ के हाथों कैच आउट होने से पहले डिविलियर्स ने अमला के साथ चौथे विकेट के लिए 27 ओवर में 108 रनों की साझेदारी निभाई। स्कोरबोर्ड




पिछली खबर
राजपाल को कप्तान बनाने पर हॉकी टीम में मतभेद
अगली खबर
जयपुर वनडे मैच के लिए मिलेंगे हाइटेक टिकट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

यूएस ने चेताया, कॉमनवेल्थ पर आतंकी साया

अमरीका ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान आतंकी हमलों की आशंका जताते हुए नागरिकों को अलर्ट रहने को कहा है। 17:18 PM, Sep 02, 2010

महाखेल के लुटेरों ने किचन को भी नहीं छोड़ा

किचन में लगने वाले उपकरणों को एयरलिफ्ट करने पर पूरे 15 लाख डॉलर यानि 7.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 16:59 PM, Sep 02, 2010

देखें: कैसे सानिया मिर्जा हुई यूएस ओपन से बाहर

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन के दूसरे दौर में आज यहां रूस की अनास्तेसिया पेव्लीयूचेंकोवा के खिलाफ लगातार सेटों में 2-6, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 12:27 PM, Sep 02, 2010
Photogallery
सानिया US ओपन से बाहर
12:21 PM, Sep 02, 2010

नाराज रणधीर का साई कार्यकारिणी से इस्तीफा

रणधीर ने कहा कि खेल मंत्रालय ने उनके साथ जानबूझकर ऐसा बर्ताव किया है। 20:43 PM, Aug 31, 2010

पाठकों के पल्ले नहीं पड़ा रहमान का थीम सॉन्ग

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि एक चौथाई से ज्यादा यानी 27 फीसदी पाठकों की नजर में ये गीत खराब गीत है। 15:52 PM, Aug 31, 2010

भारत को झटका, राज्यवर्धन कॉमनवेल्थ से आउट

ओलंपिक में रजत पदक विजेता शूटर राज्यवर्धन राठौर गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 13:37 PM, Aug 31, 2010

यूएस ओपनः सानिया दूसरे दौर में, सोमदेव बाहर

सानिया ने वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लेम यू एस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है 13:13 PM, Aug 31, 2010

महिला हॉकी विश्व कप में हॉलैंड ने भारत को हराया

अर्जेंटीना में हो रहे विश्व कप के अपने पहले ही मैच में करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है। 13:09 PM, Aug 31, 2010

देखें: किस तरह ताश के पत्ते की तरह ढहा स्टेडियम

ब्राजील के साल्वाडोर में एक स्टेडियम को धमाका कर ढहा दिया गया। 10:39 AM, Aug 30, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7