IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

जयपुर वनडे मैच के लिए मिलेंगे हाइटेक टिकट

Posted on Feb 08, 2010 at 08:24am IST | Updated Feb 08, 2010 at 05:01pm IST

Email
Print

जयपुर। अगर आप भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 21 फरवरी को जयपुर वनडे मैच देखने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर थोड़ा ध्यान से क्योंकि इस बार स्टेडियम में प्रवेश केवल टिकट से नहीं बल्कि एक आरएफआईडी कार्ड के जरिए मिलेगा और इसके लिए दर्शक को देनी होगी अपनी पूरी जानकारी।

सुरक्षा के चलते जयपुर में होने वाले वनडे मैच के लिए आरसीए ने नए तरह के इंतजाम किए हैं। कई लोगों की तरह ही नितिन ने 5 फरवरी को जयपुर में होने वाले वन डे मैच के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई। इसके लिए नितिन को अपना मोबाइल नंबर, नाम, घर का पता, उम्र सबकी जानकारी ऑनलाइन देनी पड़ी। यही नहीं दर्शकों से मांगी गई इस जानकारी के बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में सीटों का डिस्पले भी दिखाई देगा।

ऑरिजनल टिकट कूरियर के जरिए सात दिन बाद घर पर मिलता है। टिकट के साथ होगा आरएफआईडी कार्ड। साधारण सा दिखने वाला कार्ड दरअसल दर्शक का पूरा बायोडेटा रखता है। स्टेडियम में प्रवेश से पहले गेट पर लगी एक मशीन के सामने इस कार्ड को डिस्पले करना होगा। जैसे ही कार्ड दिखाएंगे, कार्ड की पूरी डिटेल मशीन के विंडो पर दिखाई देगी, अगर मशीन की हरी बत्ती जलेगी तो ही आप अंदर जा सकेंगे।

देश में पहली बार किसी खेल स्टेडियम में 28 हजार दर्शकों को इसी तरीके से प्रवेश मिलेगा। उसके अंदर प्रवेश से लेकर सीट पर बैठने तक का एक नक्शा होगा, ये ही नहीं टिकट पर ही डिटेल होगी कि किस कैटेगिरी के किस पवैलियन में दर्शक बैठेगा, क्या- क्या सुविधाएं मिलेंगी। दर्शक से लेकर मीडिया और आयोजक सभी का प्रवेश इसी कार्ड के जरिए होगा।

इस आरएफआईडी कार्ड के जरिए स्टेडियम में प्रवेश के बाद यदि आपने कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो खैर नहीं क्योंकि भले ही आप भागने में कामयाब हो जाएं पर इस कार्ड की पर्सनल डिटेल के जरिए पुलिस घर तक पहुंच जाएगी, यानी स्टेडियम में हर खतरे में ये कार्ड दीवार साबित हो सकता है।





(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 25 रन बने
अगली खबर
मुरली, तेंदुलकर ने नहीं होने दिया और नुकसान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7