IBN7 IBN7

[+] 79 और खबरें

ऑस्ट्रेलिया 20 हजार वीजा आवेदन रद्द करेगा

  • एजेंसियां
Posted on Feb 08, 2010 at 10:53am IST | Updated Feb 08, 2010 at 05:08pm IST

Email
Print

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया अपनी आव्रजन नीति में आमूल सुधार के तहत विदेशी नागरिकों के 20 हजार वीजा आवेदन रद्द करेगा। इसमें मौजूदा 'कुशल प्रवास कार्यक्रम' के तहत वहां रहने वाले भारतीय भी शामिल हैं।

व्यवसायों में मांग और उसके लिए वीजा आवेदकों की पेशेवर योग्यताओं के आकलन के परिणामस्वरुप 20 हजार वीजा आवेदन रद्द किए जाएंगे।

राज्य सरकारों से नई आव्रजन नीति बनाने को कहा गया है और देश में उन व्यवसायों की नई सूची तैयार की जा रही है जिनमें पेशेवरों की मांग है। सरकार किसी एक निश्चित व्यवसाय के लिए वीजा की अधिकतम संख्या निर्धारित करेगी।

नई व्यवस्था में रसोइयों और हेयरड्रेसरों के बजाय नर्सो, मेडिकल पेशेवरों, इंजीनियर और अध्यापकों जैसे कुशल पेशेवर समूहों को वरीयता दी जाएगी।

रद्द किए जाने वाले आवदेन सितम्बर 2007 से पहले दिए गए थे। समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार 20,000 वीजा आवेदनों को वापसी के लिए सरकार को 1.40 करोड़ डॉलर व्यय करने होंगे।

बहरहाल सरकार इस आवेदनकर्ताओं के लिए वर्ष 2012 तक कुछ संक्रमणकालीन प्रबंध करेगी।

आव्रजन मंत्री क्रिस इवांस के अनुसार एजेंट विदेशी छात्रों को गुमराह करते हैं कि आस्ट्रेलिया में पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से उनको वहां रहने की अनुमति स्वत: मिल जाएगी

मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है और न होगा।

इवांस ने कहा कि सरकार कुशल पेशेवरों के प्रवास को समर्थन देगी। ये भारत, ब्रिटेन, चीन या अन्य किसी भी देश से हो सकते हैं।

भारत, ब्रिटेन और चीन से सबसे अधिक प्रवासी आस्ट्रेलिया पहुंचते हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
रडार की पकड़ में नहीं आएगा ईरान का विमान!
अगली खबर
छात्रों के लिए ब्रिटेन का वीजा पाना कठिन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7