IBN7 IBN7

[+] 29 और खबरें

महिलाओं को पसंद हैं साफ सीने वाले पुरुष

  • एजेंसियां
Posted on Feb 08, 2010 at 11:27am IST

Email
Print

नयी दिल्ली। अभी तक आम धारणा थी कि महिलाएं उन पुरषों को अधिक पसंद करती हैं जिनके सीने पर बाल होते हैं लेकिन एक नये शोध से यह बात साबित नहीं होती है।

फिनलैंडं में तुर्कू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के ताजा अध्ययन से पता चला है कि महिलाएं उन पुरषों को अधिक पसंद करती हैं जिनका सीना सफाचट होता है। विशेषकर उन महीनों में उनकी यह पसंद बढ़ जाती है जब उनके गर्भधारण का सबसे उपयुक्त समय होता है। सीने पर बालों वाले पुरुषों में महिला हार्मोन ओएस्ट्रोजेन की बहुत बड़ी मात्रा होने की संभावना होती है जिससे उनकी मैथुन क्षमता प्रभावित होती है। हालांकि यह हार्मोन इन पुरषों को ज्यादा सीधा-सादा और भरोसमंद बनाता है लेकिन सिद्धांततः उनकी महिला साथी के गर्भवती होने की संभावना को कम कर सकता है। यही कारण है कि महिलाओं के लिए अचेतन रूप से ऐसे पुरुष कम आकर्षक हो सकते हैं। यह बात भी सही है कि जिन महिलाओं के लिए गर्भधारण करना कोई समस्या नहीं है वे सीने पर बाल वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के लिए सीने पर बालों वाले और सफाचट सीने वाले 20 पुरुषों के फोटो लिए और उन्हें 15 से 69 साल की उम्र की 550 महिलाओं को दिखाया। इनमें 60 प्रतिशत बुजुर्ग महिलाओं की तुलना में सिर्फ तीस प्रतिशत युवतियों ने सीने पर बालों वाले पुरषों को तरजीह दी। बिहेवियरल इकोलोजी पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि शरीर के बाल महिला साथी की पसंद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
खुलासा: हिटलर के मुंह से आती थी बदबू
अगली खबर
सलाहः इस तरह पाएं अपने खर्राटों से मुक्ति!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7