IBN7 IBN7

[+] 355 और खबरें

16 साल से सैलेरी नहीं, मोहताज हैं 12 हजार कर्मी

Posted on Feb 08, 2010 at 11:38am IST | Updated Feb 08, 2010 at 07:13pm IST

पटना। क्या आपने सुना है किसी को 16 साल से सैलेरी नहीं मिली हो? सरकारी नौकरी होते हुए भी दाने-दाने को मोहताज हो? अगर नहीं तो मिलिए बिहार में 21 निगम के 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों से।

पटना में रहने वाले सत्य नारायण महतो की दोनों किडनी फैल हो चुकी हैं। न घर में पैसा है और न ही छटांक भर खाने को अनाज। इनको इस हाल में पहुंचाने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद बिहार सरकार है। सत्यनारायण बिहार राज्य औषधि एवं रसायन विकास निगम पटना में नौकरी करते थे लेकिन अचानक 1993 में बिहार सरकार ने तनख्वाह देना बंद कर दिया। लाख कोशिशों के बाद आज तक उन्हें एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली।

बिहार राज्य वस्त्र निगम में नौकरी करने वाले अमरेंद्र का भी यही हाल है। हालत इतनी खराब है कि इनके बेटा-बेटी को इनके भाई पाल रहे हैं। पैसे के अभाव में अमरेंद्र की आंखों की रोशनी जा चुकी है। एक वक्त खा लेते हैं तो दूसरे वक्त की चिंता सताने लगती है।




सत्यनारायण और अमरेंद्र की तरह बिहार के हजारों लोग एक-एक रोटी के लिए तरस रहे हैं। कुछ पैसों की उम्मीद में सचिवालय के चक्कर काट रहे हैं तो कुछ पैसे मिलने के इंतजार में दुनिया छोड़ कर चले गए। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो न जाने कितने लोग भूख और इलाज के अभाव में बेमौत मारे जाएंगे। लगभग तीन हजार ऐसे लोग भी हैं जो पैसों की बाट देखते-देखते दुनिया से भी जा चुके हैं।

पटना के आर ब्लॉक चौराहे पर 21 निगमों के कर्मचारी 19 अगस्त 2009 से आंदोलन कर रहे हैं। मौजूदा नीतीश सरकार ने सत्ता में आने से पहले इनके वोटों की खातिर उनकी बकाया सैलेरी दिलवाने का वायदा किया था लेकिन नेताओं का वो वायदा ही क्या, जो पूरा हो जाए। बिहार के उप मुख्यमंत्री की गद्दी मिलने से पहले सुशील कुमार मोदी इन कर्मचारियों को हक दिलाने की लड़ाई का नेतृत्व करते थे लेकिन सत्ता का सुख मिलते ही वो भी इनको भूल गए।

2002 में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे अपने पिता का इलाज करवाने के लिए चंदन भट्टाचार्य ने अपने पिता की बकाया सैलेरी की मांग की। जब किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी तो उसने पटना हाईकोर्ट के पास खुदकुशी कर ली। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों की बकाया सैलेरी देने का आदेश दिया। कुछ लोगों को राहत के नाम पर पैसे भी मिले लेकिन वक्त गुजरने के बाद सरकार फिर खामोश हो गई।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: protest, workers, bihar , Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
भगवा खेमे में नहीं जाएंगे अमिताभ: अमर सिंह
अगली खबर
रुचिका के गुनहगार एसपीएस राठौर पर हमला, जख्मी फोटो

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तीन साल में 23 बार भारतीय सीमा में घुसे पाक विमान

एंटनी ने बताया कि 2009 में पाक सेना के विमानों ने आठ बार भारतीय सीमा में प्रवेश किया। 2010 में ऐसा सबसे अधिक 11 बार हुआ जबकि 2011 में ऐसी दो घटनाएं हुईं। 17:44 PM, May 21, 2012

IPL की छवि सुधारने को कड़े कदम भी उठाए जाएंगे?

राजनीतिक हलकों में जहां आईपीएल पर विवाद ने तूफान खडा़ कर रखा है। वहीं, आईपीएल के जरिए अब बीसीसीआई पर भी निशाना साधा जा रहा है। 17:31 PM, May 21, 2012

रुपये का नया रिकॉर्ड, एक डॉलर का 55 रुपया

अमेरिकन करेंसी की बढ़ते डिमांड के चलते रूपया एक बार फिर आज डॉलर के सामने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर अब 55 रुपये के बराबर हो गया है। 17:02 PM, May 21, 2012

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

लोकपाल बिल पेश, पर इसे शीत सत्र में लाने का प्रस्ताव LIVE

बिल के पेश होते ही इसे सेलेक्ट कमेटी में भेजने और तीन माह बाद शीत सत्र में पेश करने का प्रस्ताव सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने रख दिया। अग्रवाल का प्रस्ताव माना जाए या खारिज किया जाए इसपर राज्यसभा में हंगामा जारी है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012

जम्मू कश्मीर: गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। 11:03 AM, May 21, 2012
IBN7