IBN7 IBN7

[+] 161 और खबरें

दीपिका की चुनौती, बनकर रहूंगी नंबर वन

Posted on Feb 08, 2010 at 12:14pm IST | Updated Feb 08, 2010 at 12:26pm IST

Email
Print

मुंबई। खूबसूरत दीपिका पादुकोण ने करीना कपूर और कटरीना कैफ सहित सभी हीरोइंस को चैलेंज कर दिया है। दीपिका के मुताबिक वो नंबर वन बनने आई हैं और उन्हें ये कुर्सी पाने से कोई नहीं रोक सकता।

ओम शांति ओम से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण खुलकर जंग के मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने खुलेआम अपनी सभी ऐक्ट्रेसेस को सावधान कर दिया है। दीपिका के मुताबिक वो बेस्ट बनने आई हैं, और बेस्ट बनकर ही दम लेंगी।

उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही बहुत एंबीशियस थी। मैंने जो चाहा, वो पाया। मेरा लक्ष्य है नंबर वन बनना। और जब तक मुझे ये ताज नहीं मिल जाता, मैं चैन नहीं लूंगी।

साफ है, दीपिका ने कटरीना और करीना को सीधे तौर पर चैलेंज किया है क्योंकि उनके नंबर वन तक पहुंचने की रेस में ये दोनों सबसे बड़ी कॉम्पिटीटर हैं। रणबीर कपूर से ब्रेक अप के बाद दीपिका थोड़ी लो प्रोफाइल हो गई थीं। लेकिन जल्द ही उनकी फिल्म कार्तिक कालिंग कार्तिक रिलीज होने वाली है। और वो नए जोशो खरोश के साथ रेस में फिर से आ डटी हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
फिल्म इंडस्ट्री शिवसेना से नहीं डरतीः शाहरुख
अगली खबर
'डीयर जॉन' ने तोड़ा 'अवतार' का तिलिस्म

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7