नई दिल्ली। चोटिल होने के कारण एक साल से ज्यादा समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे ऑस्ट्रेलियाई स्पीडस्टर ब्रेट ली ने आशंका जताई है कि गेंदबाज के रूप में उनका करियर शीघ्र समाप्त हो सकता है।
ली ने कहा कि वह अपने करियर के संबंध में अंतिम फैसला लेने से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से सलाह लेंगे। कंधे में आई चोट से उबर रहे ली इस समय फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अपनी तूफानी गेंदबाजी के कारण एक समय बल्लेबाजों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके ली ने द टेलीग्राफ से कहा कि मैं ज्यादातर समय अपने घर में रहूंगा लेकिन अगर जरूरत हुई तो पोंटिंग से सलाह लेकर अपने क्रि केट भविष्य का फैसला करूंगा। ली ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में अब उनके दोबारा लौटने की कोई गारंटी नहीं है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच टिम नेल्सन ने शुक्रवार को कहा था कि इस तेज गेंदबाज का भविष्य एकदिवसीय क्रि केट में है न कि टेस्ट क्रिकेट में जबकि ली ने कहा कि कंधे की सर्जरी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी की बहुत कम संभावना दिख रही है।








कमेंट्स
0