श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला मुख्यालय पर एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी से ज्योतिषी बनकर तीन लोगों ने ग्रहशांति का भांसा देकर अलमारी से करीब 11 तोला सोने के जेवर निकाल लिये और फरार हो गये।
पुलिस के अनुसार कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत अशोक जैन की पत्नी को ज्योतिषी बनकर आये तीन युवकों रविशर्मा, विनोद शर्मा और मनीष शर्मा ने कल ग्रहशांति करवाने का झांसा देकर एक पोटली में चावल सुपारी बांध कर अपनी आलमारी के लॉकर में रखने को दिये और तंत्र मंत्र के लिये एक हजार रुपये मांगे।
इस दौरान कथित ज्योतिषियों ने अलमारी में रखे करीब 11 तोले सोने के जेवर निकाल लिये और फरार हो गये। इन आभूषणों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।








कमेंट्स
0