IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

SRK देशद्रोही, फिल्म का करेंगे बहिष्कार: VHP

  • एजेंसियां
Posted on Feb 08, 2010 at 04:52pm IST

Email
Print

गुवाहाटी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' के राष्ट्रव्यापी बहिष्कार की अपील की।

शिव सेना की राह पर चलते हुए इस फिल्म के बहिष्कार का ऐलान करने वाली विहिप ने हालांकि साफ किया कि वह शिवसेना के 'मुंबई मराठियों के लिए' के नारे का समर्थन नहीं करती। वीएचपी के मुताबिक देश का एक-एक इंच उसके नागरिकों का है।

विहिप के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिन्दुस्तान के लोगों को 'माई नेम इज खान' का बहिष्कार करना चाहिए क्योंकि इस फिल्म के नायक शाहरुख खान देशद्रोही हैं।

तोगड़िया ने धमकी दी कि फिल्म के पोस्टरों को देश में कहीं भी लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी इस फिल्म के पोस्टर लगे दिखेंगे, उन्हें फाड़ दिया जाएगा।

शिवसेना द्वारा इसी तरह के बहिष्कार का ऐलान किए जाने को लेकर तोगड़िया ने कहा कि विहिप अलग मुद्दे पर इस फिल्म का विरोध कर रही है। उसका शिव सेना से कुछ लेना-देना नहीं। हम मानते हैं कि इस देश का एक-एक इंच देशवासियों के लिए है और प्रत्येक देशवासी को किसी भी राज्य के शहर में समान आदर मिलना चाहिए। मुंबई, दिल्ली और यहां तक की कश्मीर तक सभी भारतीय हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
महंगाई के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार: BJP
अगली खबर
राजनीति के बाद बॉलीवुड का रुख करेंगे अमर!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7