IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

राजनीति के बाद बॉलीवुड का रुख करेंगे अमर!

  • एजेंसियां
Posted on Feb 08, 2010 at 05:01pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा)से निष्कासन के बाद अमर सिंह के राजनीतिक करियर में भले ही एक अप्रत्याशित मोड़ आ गया हो, लेकिन वह कहते हैं कि उनके पास बहुत से विकल्प हैं इनमें कुछ फिल्मों के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इनमें से एक फिल्म में उनका किरदार नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखता है।

अमर सिंह ने कहा कि राजनीति मेरे लिए करियर नहीं थी। खुद को व्यस्त रखने के लिए मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है।

फिल्म जगत की कई हस्तियों को राजनीति में लाने के बाद अब अमर सिंह इन अभिनेता-अभिनेत्रियों की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। सपा के इस पूर्व नेता ने देवानंद की फिल्म 'चार्जशीट' में अभिनय किया है। इसके बाद उनकी एक बांग्ला और एक मलयाली फिल्म आने वाली है।

सिंह ने बताया कि 'चार्जशीट' का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब वह एक मलयाली फिल्म में काम करेंगे। मार्च से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सिंह उनके साथ ही पार्टी से निष्कासित हुईं जयाप्रदा की फिल्म 'शेष संघात' में भी अभिनय करेंगे।

यह फिल्म बांग्ला में होगी। जिसमें सिंह एक पुलिस अधिकारी (जैकी श्रॉफ) की मदद करके जनजातीय आंदोलन को सहायता देंगे। जयाप्रदा भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका कर रही हैं।

सिंह ने बताया कि उनकी बांग्ला फिल्म जमीन पर कब्जे के खिलाफ है और नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखती है।

अमर सिंह मलयाली फिल्म 'बॉम्बे मिट्टायी' में एक संगीतकार बने हैं। इस फिल्म का निर्माण यू. प्रदीप ने किया है जबकि उमर करिक्कड ने इसका निर्देशन किया है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
SRK देशद्रोही, फिल्म का करेंगे बहिष्कार: VHP
अगली खबर
जहरीले वरुण को बीजेपी ने चेतावनी देकर छोड़ा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7