मुंबई। जूनियर बच्चन अपनी पत्नी ऐश के साथ और फिल्में करना चाहते हैं। अभिषेक की तमन्ना है कि ऐसा करने के लिए प्रोड्यूसर्स आगे आएंगे।
अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। छोटे पर्दे पर उनका शो 'बिंगो' जहां लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ रहा है, वहीं एसआरके-शिवसेना विवाद में भी उनकी टिप्पणी को खासी तरजीह दी गई है। इन सबके बीच भी वो अपनी दिली इच्छा को जाहिर करने से नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ और फिल्में करना चाहते हैं।
फिलहाल अभिषेक के साथ ऐश की फिल्म रावण आ रही है जिसका डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम ने किया है।








कमेंट्स
0