IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

जहरीले वरुण को बीजेपी ने चेतावनी देकर छोड़ा

Posted on Feb 08, 2010 at 06:37pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। वरुण गांधी की जहरीली जुबान के सामने बीजेपी ने एक बार फिर अपनी बेबसी साबित कर दी है। शरद पवार को ‘रावण’ और मायावती को ‘सूर्पनखा’ बताने वाले वरुण के खिलाफ किसी कड़ी कार्रवाई के बजाए पार्टी ने उन्हें बस छोटी सी चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

भारतीय संस्कृति के पौराणिक ग्रंथ में मौजूदा सांसदों के अक्स ढूंढते वरुण गांधी की जहरीली जुबान ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। शनिवार को बुलंदशहर की एक रैली में महंगाई के खिलाफ बोलते-बोलते बीजेपी का ये बड़बोला युवा सांसद अनुशासन की तमाम हदों को पार कर गया। शुरुआत में तो सकपकाई बीजेपी किसी भी प्रतिक्रिया से बचती रही। आखिरकार दो दिन बाद पार्टी बोली तो लेकिन कार्रवाई छोड़ो कड़ी चेतावनी तक न दे पाई।

वरुण गांधी के मामले में बीजेपी की ये बेबसी पहली बार नहीं है। इसकी शुरुआत हुई थी मार्च 2009 में। पीलीभीत से बीजेपी का टिकट पा चुके वरुण गांधी ने एक आम सभा में ऐसी जुबान में मुस्लिमों के खिलाफ झंडा बुलंद किया था कि बड़े से बड़ा कट्टरपंथी शरमा जाए।

वरुण के इस बयान ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया। चुनाव आयोग तक को नोटिस जारी करना पड़ा। लेकिन पार्टी वरुण का टिकट काटने की हिम्मत ना जुटा सकी। वो चुनाव जीते और पीलीभीत से सांसद बन गए। हालांकि वरुण गांधी के खाते में एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जो पार्टी के तौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचा सके। लेकिन उनकी बदतमीजियों के खिलाफ पार्टी हर बार सिक झुकाए ही नजर आती है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
राजनीति के बाद बॉलीवुड का रुख करेंगे अमर!
अगली खबर
स्पीड न्यूज: देखें सोमवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7