नई दिल्ली। किसी का पति हो या प्रेमी हो, अगर वो किसी भी तरह का जुल्म करता है, तो उसे अदालत या पुलिस का चक्कर तो बाद में लगाना पड़ेगा। उससे पहले उन्हें बॉलीवुड के सितारों से निपटना पड़ेगा। जी हां घरेलू हिंसा के खिलाफ काम कर रही एक संस्था वेव्स से कई फिल्मी सितारे जुड़े हैं। जिनमें से एक नाम कटरीना का भी है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर कटरीना को हिंसक प्रेमियों के खिलाफ आना ही क्यों पड़ा।
कटरीना की बर्थडे पार्टी में एक तरफ सलमान तो दूसरी तरफ शाहरुख। दोनों खानों को सबने देखा था। दोनों खानों के बीच की लड़ाई में क्या-क्या हुआ ये सबने जानना चाहा। लेकिन इस हिंसक वाद विवाद के चलते कटरीना कैफ पर क्या बीती ये शायद ही किसी ने महसूस किया। अपनी गर्लफ्रेंडस को लेकर सलमान कितने पोजेसिव हैं ये कटरीना कैफ को लेकर पहली बार सामने नहीं आया।
गौरतलब है कि कटरीना से पहले सलमान की गर्ल फ्रेंड रहीं ऐश्वर्या के साथ भी उनके हिंसक रवैये की बातें सामने आई थीं और दोनों का रिश्ता तक टूट गया था। बाद में इसी वजह से विवेक ओवराय के साथ भी सलमान का रिश्ता खराब हुआ।
More on: Bollywood, Actress, Katrina








कमेंट्स
0