IBN7 IBN7

[+] 120 और खबरें

मुंबई: बच्चों से नजदीकी बढ़ा करते थे अपहरण

Posted on Feb 08, 2010 at 10:08pm IST

Email
Print

मुंबई। ठाणे पुलिस ने फिरौती के लिए बच्चों का अपहरण करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में चार लोग थे जो स्कूली बच्चों से नजदीकी बढ़ा कर उनका अपहरण करते थे। फिर उनके घर वालों से फिरौती के पैसे मांगते थे। इन लोगों ने पकड़े जाने के डर से दो बच्चों का कत्ल भी कर डाला।

फिरौती की रकम के लिए इन चारों ने 13 साल के यश शाह और 12 साल के तुषार सोनी को मार डाला। वारदात का खुलासा बीते हफ्ते हुए तुषार के अपहरण के बाद हुआ। इस वारदात में पुलिस ने तुषार के पिता की दुकान में काम करने वाले राकेश लाखा को गिरफ्तार किया। लाखा ने ही बताया कि किस तरह पहले वो लोग बच्चों के परिवार से नजदीकी बढ़ाते थे और फिर उनका अपहरण कर लेते थे। पूछताछ में लाखा ने 7 महीने पहले दोस्तों की मदद से यश शाह की हत्या की बात भी कबूली।

ये चारो पहले अपना शिकार ढूंढते थे, फिर उससे दोस्ती गांठते थे। मौका मिलते ही अपहरण कर उसे मार देते थे।

13 साल के यश का अपहरण 25 जून 2009 को किया गया था। यश को अगवा करने के बाद इन लोगों ने परिवार से पैसे मांगे और फिर पोल खुलने के डर से खुद ही मासूम यश को मौत के घाट उतार दिया। तुषार के साथ भी ठीक यही कहानी दुहराई गई।

पुलिस को शक है कि इस गिरोह में कुछ और बदमाश भी शामिल हैं। कुछ और बच्चों के अपहरण में भी इनका हाथ हो सकता है। फिलहाल नजदीकी बढ़ा कर अपहरण करने का ये अंदाज बेहद चौंकाने वाला है।

महानगरों में 97 फीसदी अपहरण के मामले ऐसे आ रहे हैं जिनमें नजदीकियों का ही हाथ है। इसलिए करीबियों पर निगाह रखना भी जरूरी है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
कुंभ में शाही स्नान लेकर खड़ा हुआ विवाद
अगली खबर
दिल्लीः घरवालों को बंधक बनाकर 15 लाख लूटे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7