नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली के पूर्व ज्योति नगर इलाके में देर शाम बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 15 लाख से ज्यादा की लूट की।
शाम लगभग साढ़े छह बजे घर के बाहर मौजूद चौकीदार को बेहोश कर 5-6 बदमाश घर में दाखिल हो गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने बंदूक और चाकू की नोंक पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। जिस वक्त बदमाश घर में घुसे उस समय वहां महिलाएं और बच्चे थे। घरवालों का कहना है कि बदमाशों ने पहले गहने अपने कब्जे में किए और फिर जो भी कीमती चीजें दिखीं सब उठा ले गए।
लूटपाट की पड़ोसियों तक को भनक नहीं लगी। जब बाथरूम का दरवाजा तोड़कर घर वाले बाहर निकले तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस घटना ने आसपास के लोगों में दहशत पैदा कर दी है।












कमेंट्स
0