IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

राजधानी ट्रेन में घटिया खाना, दर्जनभर यात्री बीमार

Posted on Feb 09, 2010 at 08:41am IST | Updated Feb 09, 2010 at 10:40am IST

Email
Print

नई दिल्ली। राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री अब थोड़ा होशियार हो जाएं। या तो घर से खुद बनाकर खाना ले जाएं, या फिर दवा साथ में रखें और एक डॉक्टर के संपर्क में भी जरूर रहें क्योंकि अब राजधानी में सफर करना आपकी सेहत के लिए महंगा भी पढ़ सकता है।

दरअसल कल रात दिल्ली से हावड़ा जा रही हावड़ा राजधानी ट्रेन के मुसाफिरों को बासी खाना परोस दिया गया। इस खाने से दर्जन भर लोग बीमार पड़ गए। कुछ यात्रियों को उल्टी-दस्त होने लगे, किसी का दम फूलने लगा, तो कोई दर्द से छटपटाने लगा। लेकिन इसके बाद भी मुसाफिरों पर ध्यान देने वाला कोई नहीं था। न किसी डॉक्टर को बुलाया गया और न ही इलाज की कोई व्यवस्था की गई।

शाम पांच बजे ये ट्रेन दिल्ली से चली थी। इसके बाद रात के 8-8.30 बजे रात का खाना दिया गया। जैसे ही बी-2 कोच के कुछ लोगों ने खाना खाया। उन्हें फूड प्वॉयजनिंग की शिकायत होने लगी। गुस्साए यात्रियों ने सारे खाने को फेंक दिया। इसके बाद उन्हें दोबारा खाना भी दिया गया। लेकिन वो भी बेहद खराब। एक तरफ फूड प्वॉयजनिंग और दूसरी तरफ भूख से हाल बेहाल। करीब पौने दस बजे जैसे ही ये ट्रेन कानपुर पहुंची यात्रियों के सब्र का बांध टूट पड़ा और उन्होंने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

जिस वक्त यात्री मदद के लिए हंगामा कर रहे थे उस वक्त ट्रेन के कोच अटेंडेंट पूरी तरह से नशे में डूबे हुए थे। इतना नशा छाया हुआ था कि हर पल उनके कदम डगमगा रहे थे। कानपुर में ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही लेकिन न तो डॉक्टर का इंतजाम किया गया और न ही यात्रियों के लिए दूसेर खाने का। कोच अटेंडेंट ने यात्रियों को अगले स्टेशन तक का इंतजार करने के लिए कहा जो कि इलाहाबाद है।




तीन साल पहले आईबीएन7 ने खुलासा किया था, कि राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए रोटियां कूड़े के ढेर में बनाई जाती हैं। मुंबई के गोवंडी इलाके के डंपिंग ग्राउंड पर जहां पूरे मुंबई का कचरा फेंका जाता है। जहां सड़ते कूड़े की बदबू की वजह से गुजरना भी मुश्किल है। वहीं झोपड़-पट्टियों के बीच एक छोटे से कमरे में बनती थी मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए रोटियां। जगह कम थी सो जमीन पर भी रोटियां बेलने से परहेज नहीं। यहां से रोटियां बेस किचेन में पहुंचाई जा रही थीं


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
स्पीड न्यूज: देखें सोमवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
देखें: बारिश के बाद कैसे खुशनुमा हुई राजधानी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7