IBN7 IBN7

[+] 120 और खबरें

दिल्लीः सील होंगे टावर, नहीं बजेगा मोबाइल

Posted on Feb 09, 2010 at 08:52am IST | Updated Feb 09, 2010 at 11:12am IST

Email
Print

नई दिल्ली। नोएडा के बाद अब दिल्ली में मोबाइल नेटवर्क जाम होने वाला है, क्योंकि एमसीडी ने अवैध मोबाइल टावरों को सील करना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन 50 टावर सील किए गए। एमसीडी ने कहा है कि अगले दो दिन में मोबाइल कंपनियों ने एनओसी समेत सारे कागजात दुरुस्त नहीं किए तो सभी अवैध टावर सील कर दिए जाएंगे।

एमसीडी के मुताबिक दिल्ली में कुल 4500 मोबाइल टावर हैं। इनमें से 2500 टावर ऐसे हैं जिसके लिए मोबाइल कंपनियों ने एनओसी नहीं ली है। 900 टावर तो ऐसे हैं जो रिहायशी इलाकों में हैं और इनके लिए कंपनियों ने एमसीडी से इजाजत तक नहीं ली है। इन टावरों को बंद करने के लिए कंपनियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

एमसीडी की गाज सबसे पहले इन 900 टावरों पर ही गिरने वाली है। इनकी सीलिंग शुरू भी हो गई है। एमसीडी ने नए टावर लगाने के लिए प्रक्रिया भी कड़ी कर दी है। बिल्डिंग का कमर्शियल इस्तेमाल करने पर कंपनियों के साथ-साथ मकान मालिक को भी मोटी रकम चुकानी होगी।




एमसीडी के पास फिलहाल 1600 नए टावरों के आवेदन पड़े हैं। दिल्ली में मोबाइल का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और मोबाइल टावरों की सीलिंग जारी रही तो जल्दी ही कई फोन से घंटी गायब हो सकती है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
दिल्लीः घरवालों को बंधक बनाकर 15 लाख लूटे
अगली खबर
लिव इनः प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने जान दी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7