जयपुर। उपभोक्ता संघ ने दालों के बढ़ते भावों पर अंकुश लगाने के लिए दालों की दरों में और कमी की है। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार मुकेश शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य पर दालें उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की पहल पर दालों के भावों में यह कमी की गई है।
शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता संघ ने मूंग छिलका, मूंग मोगर, उड़द, उड़द मोगर, अरहर और चने की दाल के भावों में कमी की है। सोमवार से उपहार सुपर मार्केटों पर मूंग छिलका 72, रुपये प्रति किलो, मूंग मोगर 80 रुपये किलो, उड़द छिलका 53 रुपये किलो, उड़द मोगर 58 रुपये किलो, अरहर दाल 65 रुपये किलो और चना दाल 28 रुपये किलो उपलब्ध कराई जा रही है।








कमेंट्स
0