IBN7 IBN7

[+] 195 और खबरें

शाहरुख के समर्थन मे बोले प्रणब मुखर्जी

  • एजेंसियां
Posted on Feb 09, 2010 at 09:54am IST

Email
Print

कोलकाता। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अभिनेता शाहरूख खान का समर्थन करते हुए कहा कि देश में नागरिकों को बोलने और अभिव्यक्ति की पूरी आजादी हासिल है और कोई भी इसे रोक नहीं सकता।

मुखर्जी ने शाहरुख खान के इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के शामिल नहीं करने के बारे में की गयी टिप्पणी पर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि देश में बोलने की आजादी संविधान में बतौर मूलअधिकार शामिल है और संविधान इसकी गारंटी देता है।

गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने शाहरुख खान के आईपीएल संबंधी बयान को आड़े हाथों लिया है। उधर मुंबई में शाहरुख खान ने स्वीकार किया कि मुंबई में पिछले बीस सालों से रहने के बावजूद मराठी भाषा नहीं सीख सकें हैं।

इस बीच बेंगलूर में शाहरुख खान के एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया। उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी ने कथित तौर पर पत्रकारों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और पुलिसकर्मियों से कहा कि वे जगह को पत्रकारों से खाली करवा लें। इससे वहां मौजूद पत्रकार वहीं धरने पर बैठ गए।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
सहकारी बिक्री केंद्रों पर मिलेंगी सस्ती दालें
अगली खबर
सीएम की चुनौती, मुझे रोक कर दिखाए VHP

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7