IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

भारत की शर्मनाक हार, छिन गया न.1 का ताज फोटो

Posted on Feb 09, 2010 at 10:23am IST | Updated Feb 09, 2010 at 05:01pm IST

Email
Print

नागपुर। भारत के हाथ से टेस्ट में नंबर 1 का ताज छिन गया है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को नागपुर टेस्ट में एक विकेट और 6 रन से हरा दिय़ा है। इसकी के साथ दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में नंबर वन 1 पर फिर से काबिज हो गया है। भारत दोनों पारियों को मिलाकर कुल 552 रन ही बना पाया। गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारत की टेस्ट मैच में ये पहली हार है।

चौथे दिन यानि मंगलवार को पुछल्ले बल्लेबाजों ने पारी की हार से भारत को उबारने की भरपूर कोशिश की, लेकिन पारी की हार देखनी ही पड़ी। हार से साथ टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मालूम हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) और जैक्स कैलिस (173) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 558 रनों पर घोषित कर दी थी।

भारतीय टीम वीरेंद्र सहवाग (109) के 18वें शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 233 रन ही बना सकी थी। दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का 46वां शतक लगाकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन मैच के चौथे दिन मंगलवार को उसके सभी बल्लेबाज 319 रनों पर पेवेलियन लौट गए।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता में खेला जाना है।

स्कोरबोर्ड


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
क्या आज ही नंबर वन का ताज गंवा देगी टीम इंडिया?
अगली खबर
रैना, दिनेश कार्तिक और श्रीसांत टीम में लौटे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

6

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7