IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

राठौर का हमलावर के खिलाफ FIR से इनकार

Posted on Feb 09, 2010 at 10:52am IST | Updated Feb 09, 2010 at 04:59pm IST

Email
Print

चंडीगढ़। रुचिका गिरहोत्रा से छेड़छाड़ के आरोपी हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर लगता है गांधीगीरी के मूड में हैं। राठौर ने सोमवार को अपने ऊपर हमला करने वाले युवक के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया है।

गौरतलब है कि राठौर सोमवार की दोपहर जब कोर्ट में कार्यवाही खत्म होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे तब एक युवक ने चाकू से उनके चेहरे पर तीन वार किए थे। राठौर को इस हमले में मामूली चोट ही आई थी।

बाद में पता चला कि युवक का नाम उत्सव शर्मा है और उसने हताशा में आकर इस हमले को अंजाम दिया। मंगलवार को राठौर ने उत्सव शर्मा के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत या केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। हालांकि उत्सव के खिलाफ राठौर पर हमला करने के आरोप में कल ही धारा 334 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस राठौर का बयान लेने गई थी लेकिन राठौर का कहना था कि उन्हें अपनी तरफ से इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराना।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
सोरेन बीमार, बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे
अगली खबर
अंबेडकर पार्क के निर्माण पर लगी रोक बरकरार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7