नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ में अंबेडकर पार्क के निर्माण पर लगी रोक को बरकरार रखा है। हालांकि कोर्ट ने इस मामले की जल्द सुनवाई की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रांसफर करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को आदेश दिया है कि वे चार महीने के अंदर इस केस पर सुनवाई पूरी कर लें।
सुप्रीम कोर्ट से मायावती को और भी थोड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने माया सरकार को अंबेडकर पार्क में साफ-सफाई और थोड़ी बहुत मरम्मत करने की इजाजत दे दी है। पार्क में अनावश्यक पत्थर हटाए जा सकेंगे। पानी के पाइपों की मरम्मत की जा सकेगी।
लखनऊ में अंबेडकर पार्क का मसला सालों से लटका हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की अलग-अलग बैंच में कई मामले लंबित हैं। लेकिन अब इन मामलों की सुनवाई चार माह के अंदर पूरी हो जाएगी। इसके बाद अगर याचिकाकर्ताओं को आपत्ति होगी तो वो सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं।








कमेंट्स
0