IBN7 IBN7

[+] 70 और खबरें

नस्लीय हमलेः घर में ही घिरी ऑस्ट्रेलिया सरकार

  • एजेंसियां
Posted on Feb 09, 2010 at 11:46am IST | Updated Feb 09, 2010 at 04:41pm IST

Email
Print

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता टेड बैलीयु ने सोमवार को कहा कि भारतीय छात्रों पर हो रहे नस्लीय हमले से निपटने में विक्टोरिया सरकार विफल रही है। बैलीयु ने कहा कि नस्लभेदी हिंसा के चलते कई हमले हो चुके हैं, लेकिन प्रीमियर जॉन ब्रम्बी समस्या को हल करने में नाकामयाब रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया भारत व्यापार परिषद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्टोरिया नस्लवादी समाज नहीं है, लेकिन कुछ लोग नस्लवादी व्यवहार करके डर और आतंक पैदा कर रहे हैं।

समाचार पत्र द एज के अनुसार, टेड ने पुलिस प्रमुख कमिश्नर सिमोन ओवरलैंड के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि विदेशी छात्र खुद को गरीब दिखाएं और हमले से बचने के लिए महंगे आईपॉड, लैपटॉप और घड़ियों को छिपाकर रखें।

उनका यह बयान भारतीय उच्चायुक्त सुजाता सिंह के उस बयान के एक दिन बाद आया जिसमें उन्होंने गवर्नर जनरल क्वेनटिन ब्राइक से कहा था कि ऑस्ट्रेलिया सरकार इस समस्या से मुंह चुरा रही है।

टेड के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रीमियर ब्रम्बी के प्रवक्ता ने कहा कि उनका बयान समस्या को और बढ़ाएगा।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
ईरान में विपक्षी नेता को 6 साल की कैद
अगली खबर
वाशिंगटन में फिर बर्फबारी, 20 इंच ऊंची बर्फ जमी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7