कानपुर। यूपी के कानपुर में मंगलवार की सुबह स्कूली कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही एक छात्र ने अपने साथी छात्र को गोली मार दी। गोली लगने से साथी छात्र घायल हो गया हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
कानपुर की डीआईजी बीपी जोड़दंग ने बताया कि दोनों बच्चे 11वीं के छात्र हैं। कल दोनों का किसी मसले को लेकर विवाद हो गया था। ये बात प्रिंसिपल के भी संज्ञान में आई थी उन्होंने काउंसलिंग कर दोनों को समझा दिया था।
मंगलवार को कक्षा चल रही थी तभी आरोपी छात्र ने विवेक सिंह नाम के छात्र पर गोली चला दी। आरोपी रिवॉल्वर अपने बस्ते में छुपाकर लाया था। ये रिवॉल्वर उसके चाचा की थी जिसे वो चोरी कर लाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी छात्र को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।








कमेंट्स
0