IBN7 IBN7

[+] 163 और खबरें

करण जौहर पुलिस की शरण में, शिवसैनिक सड़कों पर

Posted on Feb 09, 2010 at 12:11pm IST | Updated Feb 09, 2010 at 03:43pm IST

Email
Print

मुंबई। माई नेम इज खान की सुरक्षित रिलीज के लिए फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर मंगलवार को मुंबई के पुलिस कमिश्नर डी शिवानंदन से मिलने पहुंचे।

शिवसेना ने ये ऐलान किया हुआ है कि वो शाहरुख की फिल्म माइ नेम इज खान को सिनेमाघरों में नहीं लगने देगी। फिल्म इस महीने की 12 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कोई हंगामा न हो इसे लेकर करण जौहर अपने साथ फिल्म के वितरकों और थियेटर मालिकों को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले।

मुलाकात के बाद करण जौहर ने कहा कि उन्हें आश्वासन मिला है कि फिल्म को पूरा प्रोटेक्शन दिया जाएगा। थियेटरों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी। करण ने बताया कि फिल्म की बुकिंग चालू है और फिल्म तय समय पर रिलीज होगी।

वेक अप सिड में बांबे शब्द के इस्तेमाल पर राज ठाकरे से माफी मांगने वाले करण जौहर से जब ये पूछा गया कि क्या वे इस बार बाल ठाकरे से माफी मांगेंगे तो उनका जवाब था कि मुझे सिर्फ फिल्म के बारे में बात करनी है।

मुलाकात के बाद ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर हिमांशु रॉय ने प्रेसवार्ता में बताया कि थियेटर की एंट्री के लिए आईकार्ड मांगा जाएगा। गेट पर चेकिंग सख्ती से की जाएगी। जहां जितनी सिक्योरिटी मांगी जाएगी दी जाएगी। सभी थिएटरों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वितरकों के ऑफिसों पर भी सुरक्षा दी जाएगी।

दूसरी ओर शिवसैनिक अब भी फिल्म के विरोध पर अड़े हैं। मंगलवार की दोपहर कांजुरमार्ग के हुमा मॉल, मुलुंड के मेहुल सिनेमा और मुलुंड के आर सिटी मॉल में शिवसैनिक घुस गए और हंगामा किया। इन जगहों से पुलिस ने कुल 36 शिवसैनिक हिरासत में लिए हैं। शिवसेना ने साफ चेतावनी दी है कि वो किसी भी कीमत पर अपना विरोध वापस नहीं लेगी। शिवसैनिकों ने कुछ जगहों पर फिल्म के पोस्टर जलाए और तोड़फोड़ की।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
'3 इडियट्स' पर नहीं हुआ मंदी की मार का असर
अगली खबर
सुपर हीरो के कैरेक्टर की तलाश में है फरहान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7