IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

महंगाई पर पवार के भरोसे बैठा था पीएमओ

Posted on Feb 09, 2010 at 12:12pm IST | Updated Feb 09, 2010 at 12:19pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। महंगाई को लेकर सरकार कुछ एक्शन में दिख रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद मुख्यमंत्रियों की साथ बैठक भी हो गई है। लेकिन आरटीआई से मिली जानकारी से खुलासा हुआ है कि पीएमओ महंगाई को लेकर काफी देर से जागा है।

खाने-पीने की चीजों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद पीएमओ ने ना तो राज्य सरकारों को और ना ही अपने मंत्रालयों को कोई निर्देश जारी किए। सारा कुछ शरद पवार के भरोसे छोड़ दिया गया।

खाने-पीने के सामान के दाम आसमान छूते रहे। आम लोगों की जेबें हल्की होती रहीं। जब हालात खुद से नहीं संभले तो राज्य सरकारों को विलेन बताया जाने लगा। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि इस पर काबू पाने के लिए पीएमओ ने खुद कोई पहल की ही नहीं।

सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय से साफ तौर पर बताया है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए PMO ने राज्य सरकारों को अब तक कोई निर्देश जारी नहीं किए।

हो सकता है कि इसके पीछे ये दलील दी जाए कि राज्य सरकारें पीएमओ के सीधे नियंत्रण में नहीं आतीं। लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि PMO ने अपने मंत्रालयों को भी इसके लिए कोई दिशानिर्देश जारी करना जरूरी नहीं समझा।

PMO ने अपने जवाब में कहा है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री और फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन डिपार्टमेंट जरूरी कदम उठाता है।

जबकि सच्चाई ये है कि दाल और चीनी इम्पोर्ट बढ़ाने का मामला हो या फिर चावल एक्सपोर्ट कम करने का फैसला हो वित्त, वाणिज्य और कृषि मंत्रालय कई बार आमने सामने नजर आए। बैठकों का लंबा सिलसिला चला। लेकिन PMO चुप्पी साधे रहा।

केंद्र से मिलने वाले अनाज लेने में कोताही और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई जगजाहिर हो गई फिर भी पीएमओ ने राज्यों के साथ तालमेल के लिए कोई पहल क्यों नहीं की? जानकारों की मानें तो अगर पीएमओ ने शुरू में गंभीरता दिखाई होती तो शायद हालात इतने नाजुक नहीं होते।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
अंबेडकर पार्क के निर्माण पर लगी रोक बरकरार
अगली खबर
नक्सलियों के खिलाफ योजना बनाने के लिए बैठक शुरू

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7