वाशिंगटन। सप्ताहांत में आए बर्फीले तूफान से उबरने की कोशिश कर रहे वाशिंगटन में मंगलवार को फिर हिमपात हुआ। हिमपात की वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 10 से 20 इंच ऊंची बर्फ की तह जमा हो गई है।
मध्य-अटलांटिक क्षेत्र में सोमवार से बर्फ की खुदाई जारी है। नेशनल वेदर सर्विस ने तूफान की एक चेतापनी जारी की थी। जिसमें मंगलवार दोपहर से हिमपात का अनुमान व्यक्त किया गया था। इस हिमपात के चलते 10 से 20 इंच मोटी बर्फ की तह जमा होने की बात कही गई थी। अनुमान है कि यह हिमपात बुधवार को भी जारी रहेगा।
पूरे अमेरिका के करीब 80,000 लोग शनिवार से बिजली के बिना रह रहे हैं। वर्जिनिया के स्टरलिंग में स्थित नेशनल वेदर सर्विस से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि हिमपात होने और तेज हवाएं चलने से यातायात में रुकावट पैदा हो सकती है।
इस नए तूफान से ईस्ट कोस्ट के साथ बाल्टिमोर और फिलाडेल्फिया प्रभावित होंगे। न्यू जर्सी और न्यूयार्क तक इसका प्रभाव होगा। पिछले सात सालों में यह तीसरा बड़ा हिमपात होगा।








कमेंट्स
0