कोलकाता। नक्सलियों के खिलाफ एक व्यापक अंतर्राज्यीय अभियान की योजना बनाने के लिए चार राज्यों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम की बैठक मंगलवार को कोलकाता में राज्य सचिवालय 'राइटर्स बिल्डिंग' में शुरू हुई।
नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान की योजना तैयार करने के लिए हो रही बैठक में उड़ीसा, झारखण्ड, बिहार और पश्चिम बंगाल की सरकारें हिस्सा ले रही हैं।
बैठक में झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
जहां झारखण्ड का प्रतिनिधित्व वहां के उपमुख्यमंत्री कर रहे हैं वहीं बिहार का प्रतिनिधित्व अधिकारी कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बैठक में शामिल हैं।








कमेंट्स
0