कश्मीर। भारी बर्फबारी और बारिश ने कश्मीर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आने वाले 24 घंटे कश्मीर के लिए और मुश्किल साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। कश्मीर के कई इलाकों में रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है। कल भारी बर्फबारी की वजह से 17 जवानों की मौत हो गई थी।
बर्फबारी के कारण हुए भूस्खलन से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पयर्टन स्थल मनाली देश के बाकी हिस्सों से कट गया। उप मंडलीय दंडाधिकारी राजेश्वर गोयल ने बताया कि रास्ता साफ करने के लिए लगातार काम चल रहा है लेकिन बारिश और बर्फबारी के कारण इसमें बाधा आ रही है।
उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें रास्ता साफ हो जाने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। गोयल ने बताया कि मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग और कल्लू जाने वाली सड़क पर कई जगह मार्ग अवरुद्ध है। शिमला के मौसम विभाग ने बताया कि मनाली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार से भारी बर्फबारी हो रही है।
(बर्फबारी से कैसे बिगड़े हालात, जानने के लिए वीडियो देखें।)








कमेंट्स
0