मुंबई। कंगना रनावत रोशन फैमिली से नाराज हो गई हैं। कंगना ने रितिक के साथ फिल्म काइट्स में काम किया है लेकिन फिल्म के प्रमोशन में उनको तरजीह नहीं दी गई है। इससे कंगना भड़क गई हैं।
कंगना के गुस्से की वजह सिर्फ यही नहीं है। एक तो फिल्म के प्रमोशन में कोई खास जगह नहीं मिली, दूसरी ओर फिल्म की शूटिंग के वक्त से ही बारबरा मोरी लाइमलाइट में रहीं।
बारबरा को ही फिल्म प्रमोशन में भी लीड एक्ट्रेस की तरह पेश किया जा रहा है। कंगना ने राकेश और रितिक रोशन से ये मांग भी कर डाली कि फिल्म के क्रेडिट रोल से उनका नाम हटा दिया जाए और स्पेशल गेस्ट एपियरेंस कैटेगरी में डाल दिया जाए।








कमेंट्स
0