IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

मंदी की मार हीरा और चमड़ा उद्योग पर

  • एजेंसियां
Posted on Feb 09, 2010 at 02:21pm IST | Updated Feb 09, 2010 at 04:52pm IST

Email
Print

नयी दिल्ली। वैश्विक आर्थिक मंदी ने देश के हीरा और चमड़ा उद्योग के निर्यात को न केवल बुरी तरह प्रभावित किया है बल्कि इससे हजारों हीरा इकाइयां बंद हो गयी और लाखों लोग बेरोजगार हो गये हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार देश की 6547 हीरा इकाइयों में से 2230 ही चालू स्थिति में है जबकि 4317 बंद हो गयी। इससे लगभग चार लाख 13 हजार लोग बेरोजगार हो गये हैं।

सरकार ने हीरा उद्योग के संरक्षण के लिये दो आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज दिये हैं। इसके अलावा सूरत को हीरा निर्यात की दृष्टि उत्कृष्ट शहर का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही कई तरह के करो में भी छूट की घोषणाएं की गयी हैं।

भारतीय हीरा उद्योग की ओर से निर्यात किये जाने वाले स्थानों में मांग में कमी आने के कारण इस उद्योग पर बुरा असर पड़ा है।

मालूम हो कि वर्ष 2009-10 के छह माह के दौरान आर्थिक मंदी के कारण भारतीय चमड़ा उत्पाद के निर्यात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक मंदी और आधारभूत सुविधाओं की कमी के बावजूद बड़े पैमाने पर घरेलू बाजार और इसके उद्योगों के जाल के कारण चमड़ा कारीगर उस सीमा तक प्रभावित नहीं हुए और न ही उनका पलायन हुआ।

केन्द्र सरकार ने 11 वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, निवेश प्रोत्साहन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारतीय चर्म विकास कार्यक्रम के तहत 1237.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

इसी योजना के तहत राजस्थान जोधपुर, जयपुर और अलवर, पंजाब के पटियाला और कर्नाटक के अथानी को बदलते फैशन के अनुरुप बेहतर डिजाइन तैयार करने में कारीगरों की मदद के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

कारीगरों के प्रशिक्षण के लिए आगरा, कानुपर, चेन्नई और अन्य कारखानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किये गए है तथा इसके लिए 60 करोड रपये आवंटित किये गए हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
107 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स बंद
अगली खबर
बाजार में रौनक, कारों की बिक्री में तेजी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 85 अंक ऊपर बंद

सेंसेक्स 84.87 अंकों की तेजी के साथ 17,707.32 पर और निफ्टी 33.00 अंकों की तेजी के साथ 5,368.15 पर बंद हुआ। 17:29 PM, Feb 08, 2012

आर्थिक विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो बीते तीन सालों में सबसे कम है। 16:32 PM, Feb 07, 2012

दूरसंचार कंपनियां कानूनी लड़ाई की तैयारी में जुटी

वकील समुदाय के बीच उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2जी मामले की सुनवाई के दौरान सलाह देने के लिए टाटा टेलीसर्विसेज और एलियांज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने हरीश साल्वे को नियुक्त किया है। 14:12 PM, Feb 06, 2012

यूनिनॉर में किए गए निवेश को खर्च में दिखाएगी टेलीनॉर

नार्वे की कम्पनी टेलीनॉर ने कहा कि वह अपनी भारतीय सहायक कम्पनी यूनिनॉर में 72.45 करोड़ डॉलर के अपने निवेश को खर्च में प्रदर्शित करेगी। 17:52 PM, Feb 04, 2012

भारत की तरफ है फेसबुक की उम्मीद भरी निगाहें

फेसबुक ने बताया कि भारत में सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या 31 दिसम्बर 2011 तक पिछले वर्ष की तुलना में 132 फीसदी की वृद्धि के साथ 4.60 करोड़ रही। 17:37 PM, Feb 03, 2012

भारत से अपना कारोबार समेट सकती है यूनीनॉर!

नार्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर भारत में 2जी लाइसेंस रद्द किए जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को देखते हुए अपना करोबार समेटने के विकल्प पर विचार कर रही है। 17:05 PM, Feb 03, 2012

2जी आवंटन पर अदालत के फैसले से यूनीनोर सदमे से

उच्चतम न्यायालय द्वारा आज 2 जी स्पेक्ट्रम के सभी 122 लाइसेंस रद्द किए जाने के फैसले से नार्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनोर के भारतीय उपक्रम यूनीनोर को गहरा धक्का लगा है। 14:58 PM, Feb 02, 2012

मार्च तक महंगाई दर घटकर 6-7 फीसदी होगी: मुखर्जी

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि इस साल मार्च तक महंगाई दर घटकर छह से सात फीसदी के दायरे में आ जाएगी। 10:28 AM, Feb 02, 2012

फोर्ड इंडिया और टाटा मोटर्स के बिजनेस की बल्ले-बल्ले!

फोर्ड मोटर कंपनी की भारतीय सहायक इकाई फोर्ड इंडिया ने जनवरी 2012 में 10,789 वाहन बेचे, जो जनवरी 2011 में हुई 10,026 वाहनों की बिक्री से अधिक है 19:11 PM, Feb 01, 2012

मारुति सुजुकी की बिक्री पांच फीसदी से ज्यादा बढ़ी

देश की प्रमुख कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी की जनवरी माह की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक रही। 14:59 PM, Feb 01, 2012
IBN7