न्यूयार्क। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक डा. पूनम अलघ को न्यूजर्सी के स्वास्थ्य मंत्री के लिये नामित किया गया है। न्यूजर्सी में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख अलघ को मंत्रिमंडल के इस पद में नामाकंन मिलने के बाद यह माना जा रहा है राज्य सीनेट से भी उन्हें मंजूरी मिल जायेगी और वह यह पद आसानी से हासिल कर लेगीं।
पेशे से फिजीशियन डा. अलघ किसी भी अमेरिकी राज्य में यह महत्वपूर्ण पद हासिल करने वाली भारतीय मूल की संभवत पहली अमेरिकी महिला होगी। इससे पहले भी डा. अलघ ने बीमा और औषधि उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। नामांकन के बाद डा. अलघ ने बताया कि वह 1.3 अरब डॉलर का घाटा झेल रहे राज्य बजट को संतुलित की कोशिश करेंगी।
न्यूजर्सी में भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद उपेन्द्र चिवूकुला ने डा. अलघ के नामांकन का स्वागत करते हुये कहा कि उनके अनुभवों का हमें लाभ मिलेगा और वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा पायेगी।








कमेंट्स
0