लाहौर। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रैग चैपल पाकिस्तान के अगले कोच बन सकते हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सूत्रों की मानें तो बोर्ड की उनसे बातचीत चल रही है और संभव है कि वह जुलाई में टीम के इंग्लैंड दौरे से पूर्व टीम के कोच का पद संभाल लें।
अगर दोनों पक्षों के बीच नियम एवं शर्तों को लेकर सहमति बन जाती है तो चैपल टीम के कोच बन सकते हैं। चैपल ने भी टीम का कोच बनने की इच्छा व्यक्त की है।
इससे पहले बाब वूल्मर, रिचर्ड पाइबस और ज्योफ लासन जैसे विदेशी भी पाकिस्तान को प्रशिक्षण दे चुके हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना खस्ता हो चुका है कि 20-20 विश्वकप जीतने के बाद से टीम कोई टेस्ट या वनडे सीरीज नहीं जीत सका है और इसके बाद पीसीबी ने किसी विदेशी को टीम का कोच नियुक्त करने पर विचार कर रही है।








कमेंट्स
0