दुबई। सऊदी अरब में काम के दौरान घायल होने वाले एक भारतीय श्रमिक को डेढ़ करोड़ रूपये का मुआवजा मिलेगा।
एक कंपनी में लोहार के तौर पर काम करने वाले अनिल प्रसाद काम के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए थे। प्रसाद के वकील ने अदालत को बताया कि जिस क्रेन पर वह काम कर रहे थे वह नीचे गिर पड़ी जिससे उन्हें काफी चोट आई। दुर्घटना के बाद उन्हें कई आपरेशनों से गुजरना पड़ा और अंततः उन्हें लकवा मार गया जिससे वह स्थायी तौर पर अक्षम हो गए।
आबू धाबी सुप्रीम फेडरल कोर्ट ने कंपनी को प्रसाद के स्वास्थ्य, नैतिक और आर्थिक नुकसान का दोषी माना और उन्हें डेढ़ करोड़ रूपये मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया।








कमेंट्स
0